अंतर्राष्ट्रीय
बीती रात पंचायत भवन मुड़रभा में हुई चोरी,कीमती सरकारी संपत्ति व ले गए चोर
हौसला बुलंद चोरों ने खंगाल डाला पंचायत सचिवालय मुड़रभा, सब ले गए चोर
गाजीपुर,नंदगंज,
जनपद के देवकली ब्लॉक स्थित ग्राम सभा मुड़रभा में बीती रात चोरों ने ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में हाथ साफ कर दिया।
हौसला बुलंद चोरों ने कल रात जनपद के देवकली ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा मुड़रभा में बने सरकारी पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान जैसे कंप्यूटर,प्रिंटर,इन्वर्टर, बैटरी, सीपीयू व अन्य कीमती सरकारी संपत्तियों पर हाथ साफ कर दिया ।
पंचायत सचिवालय में हुई चोरी के संबंध मे ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दे दी है व एफआईआर दर्ज करने की मांग की है,तहरीर के आधार पर पुलिस बरामदगी व छानबीन में जुट गई है।