डी.एम. के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह ने विद्यार्थियों को वितरित की स्कूल ड्रेस, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
ड्रेस पाकर बच्चों के खिले चेहरे
सुधीर राय
गाजीपुर/05/08/2026
डी.एम. के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह ने विद्यार्थियों को वितरित की स्कूल ड्रेस,बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
नंदगंज,गाजीपुर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद गाजीपुर के देवकली विकासखंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय हकीमपुर में स्वयं सहायता समूह “मां शारदा सहायता समूह” द्वारा छात्र-छात्राओं को विद्यालय ड्रेस वितरित की गई।

ड्रेस वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नई ड्रेस प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समूह एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समय पर विद्यालयी ड्रेस उपलब्ध होने से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा विद्यालय आने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों व प्रधानाचार्य अरविंद कुमार राय ने जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप संचालित इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।