अंतर्राष्ट्रीय

नकल करने वालों में हड़कंप, शहीद स्मारक इंटर कालेज में अपर शिक्षा निदेशक की ताबड़ तोड़ छापेमारी

नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में नकल विहीन परीक्षा को लेकर सघन चेकिंग

 

 

 

 

 

 

सुधीर राय

Date:25/02/2026

नंदगंज (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन बुधवार को जनपद गाजीपुर में प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट असर देखने को मिला। शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु अपर शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थानीय बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे) हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
निरीक्षण दल के साथ सचल दस्ता भी मौजूद रहा, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मालविका सिंह एवं शिक्षिका अर्चना यादव अपने सहयोगियों सहित शामिल रहीं। अपर शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उदय राज से कंट्रोल रूम, उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नीरज गौतम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुशवाहा को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश किसी भी स्थिति में केंद्र के भीतर न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालय में की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं से अधिकारीगण एवं सचल दस्ता संतुष्ट नजर आए। जनपद में प्रशासन की इस सक्रियता से साफ संकेत है कि इस बार नकल करने वालों की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button