पंडित दिन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय का 35वा वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न
गाजीपुर जनपद के सैदपुर स्थित पंडित दिन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय का 35वा वार्षिक खेलकूद समारोह सकुशल संपन्न हुआ

सैदपुर,गाजीपुर।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को 35 वे वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएचयू के संस्कृत के प्रोफेसर शर दिन्दु कुमार तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा० नीरज कुमार गुप्ता ने सरस्वती की प्रतिमा पर सर्व प्रथम माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने बैज लगा कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। डा० साधना मौर्या प्रवक्ता-संस्कृत ने मुख्य अतिथि का स्वागत भाषण से परिचय दिया। मुख्य अतिथि द्वारा पिछले वर्ष के चैम्पियन से मशाल दौड़ कराकर विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू की गयी। डा० अच्छे लाल यादव क्रीड़ा प्रभारी के निर्देशन में क्रमशः 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़,डिस्कस थ्रो,उंची कूद इत्यादि प्रतियोगिताएं हुईं । उक्त सभी प्रतियोगिताओं में रवि सोनकर, खुशबू सिंह,अनुराग, रंजना, रामचंद्र,अंजली,अर्जुन सोनकर एवं मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय विजेता क्रमशः प्रिंस यादव, रवीना यादव,विष्णु,अंशिका,रवि सोनकर,रितु रही। अपने आशीर्वचन के माध्यम से मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया एवं खेल तथा व्यायाम को जीवन के लिए आवश्यक बताया। समस्त कार्यक्रम का संचालन श्री राम रूप प्रवक्ता (अंग्रेजी )ने किया। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डा.अच्छेलाल यादव ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा० अरुण कुमार कुशवाहा, डा० दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, डा०राम विलास यादव श्री सुनील कुमार, डा० बलवीर सिंह,डा० कुमकुम, डा० आयुषी राय एवं डा० अमित कुमार केशरी आदि प्राध्यापक गण तथा जितेन्द्र एवं निजामुद्दीन चतुर्थ श्रेणी परिचर उपस्थित रहे।