अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशक्राइमखेलजिला समाचारतस्वीरेंताजा खबरेंदिल्लीराज्य समाचारराष्ट्रीय

गाजीपुर जनपद के शादियाबाद में “यादव जी लव स्टोरी” टाइटल का हुआ विरोध,रिलीज पर रोक की मांग

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की आने वाले फिल्म के टाइटल "यादव जी लव स्टोरी" के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

 

 

 

 

 

शादियाबाद (गाजीपुर)।   स्थानीय थाना चौराहे पर प्रस्तावित फिल्म“यादव जी लव स्टोरी” के विरोध में बुधवार को कुछ समाजसेवियों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह फिल्म समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम कर सकती है।

समाज सेवी सौरभ सिंह ने कहा कि यदि इस फिल्म को रिलीज किया गया तो वे सिनेमा घरों में जाकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि फिल्म की विषयवस्तु की गंभीरता से जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री हो तो उस पर रोक लगाई जाए।

प्रमोद चौहान ने कहा कि इस तरह की फिल्में आपसी भाईचारे को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और सामाजिक सौहार्द सर्वोपरि है, ऐसे में किसी भी प्रकार की विभाजनकारी सामग्री को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने चौराहे पर ही उपनिरीक्षक राजबली यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने तथा संबंधित अधिकारियों से जांच कराने की मांग की गई। पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button