उत्तर प्रदेशक्राइमखेलताजा खबरेंधर्मबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ्य

मरदह गांव में मेधावी छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान, पत्रकार राहुल सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन

राहुल सिंह की पहल पर 7 प्रतिभाशाली छात्राओं को मिला गौरव सम्मान 2026, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

गाजीपुर।

  1. Date:२८/०४/२०२६

मरदह (गाजीपुर ) ।  समाजसेवी व पत्रकार राहुल सिंह के नेतृत्व में मरदह गांव में “गौरव सम्मान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं और 12 वीं की 7 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे गांव में गर्व का माहौल देखने को मिला।
सम्मानित छात्राओं में पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 वीं की चांदनी प्रजापति (86.16%, 9 वां स्थान) और एलिस चौधरी (87.33%, 5 वां स्थान) शामिल रहीं। वहीं कक्षा 12 वीं की सुनैना मौर्या (84.4%, 3रा स्थान) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिवपूजन सिंह इंटर कॉलेज, केलही की नेहा यादव (83.6%, 3रा स्थान) और माता तपेश्वरी इंटर कॉलेज, मरदह की संजना प्रजापति (78.8%, 3रा स्थान) को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 वीं में शालिनी मौर्या ने 91.8% अंक लाकर प्रथम स्थान तथा शिवांगी यादव ने 90.8% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मरदह तारावती यादव ने छात्राओं को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और निरंतर मेहनत व अनुशासन से ही सफलता संभव है।
इस अवसर पर प्रीतम कन्नौजिया, विवेक स्वाधीन, डॉ. वीरेन्द्र कुशवाहा और संदीप यादव ने भी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और छात्राओं को इसी लगन के साथ आगे भी अध्ययन जारी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि गांव की बेटियों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी स्तर की प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं हैं।
अंत में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस दौरान संदीप यादव, कन्हैया प्रजापति, राजेश यादव, वीरेन्द्र प्रजापति, रवि प्रताप सिंह, अंकुर मद्धेशिया, बिट्टू कन्नौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button