अंतर्राष्ट्रीय

दिलदारनगर के विकास को नई उड़ान देने की तैयारी, नगर पालिका का दर्जा दिलाने के प्रयास तेज

दिलदार नगर की बदलेगी तस्वीर,होंगे बड़े बदलाव

दिलदारनगर के विकास को नई उड़ान देने की तैयारी, नगर पालिका का दर्जा दिलाने के प्रयास तेज

 

दिलदारनगर, गाजीपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष अभिनाश जायसवाल के नेतृत्व में दिलदारनगर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़कों एवं गलियों में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित करने जैसे अनेक कार्यों से आमजन को राहत मिली है। इन विकास कार्यों की बदौलत नगरवासियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अभिनाश जायसवाल ने बताया कि दिलदारनगर को नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र को अधिक बजट और संसाधन प्राप्त होंगे, जिससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद सड़क, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी, जिससे नगर का समग्र विकास संभव हो सकेगा। साथ ही रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगरवासियों का मानना है कि वर्तमान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए गए विकास कार्यों ने दिलदारनगर की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। यदि नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हो जाता है तो क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि अध्यक्ष अभिनाश जायसवाल के प्रयास रंग लाएंगे और दिलदारनगर जल्द ही नगर पालिका के रूप में नई पहचान प्राप्त कर क्षेत्रीय विकास का एक नया अध्याय लिखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button