अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने कृष्ण बिहारी राय, समर्थकों में खुशी की लहर, बधाइयों का तांता

संगठन में कुशल कृष्ण बिहारी राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुधीर राय

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश /date:25/06/2026

 

उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने कृष्ण बिहारी राय, समर्थकों में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

गाजीपुर।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय जन प्रतिनिधि कृष्ण बिहारी राय को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संगठन के प्रति उनके समर्पण, संघर्ष एवं लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान बताया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके आवास एवं विभिन्न स्थानों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृष्ण बिहारी राय का संगठनात्मक अनुभव एवं जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंशाक शेखर, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, आलोक तिवारी, सोमेश राय, संतोष प्रजापति सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि कृष्ण बिहारी राय का प्रदेश नेतृत्व में शामिल होना गाजीपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश के संगठन को मिलेगा तथा पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि कृष्ण बिहारी राय अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से जनपद गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button