सालों से पांच फीट गहरे पानी में डूबा पूरा सोनहुला पंचायत भवन ! सरकार की प्राथमिकता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा ??
आखिर कैसे और कहां लगती है चौपाल ???
सुधीर राय /date:26/06/2026
चहनिया,चंदौली/उत्तर प्रदेश
सालों से पांच फीट पानी में डूबा पूरा सोनहुला पंचायत भवन!! सरकार की प्राथमिकता पर बड़े प्रश्न चिह्न खड़े कर रहे संबंधित अधिकारी,आखिर कहा लगती ग्राम चौपाल ?

चहनिया,चंदौली : जनपद चंदौली के चहनिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरा सोनहुला में ग्रामीण विकास की तस्वीर चिंताजनक नजर आ रही है। गांव के विकास का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला ग्राम पंचायत सचिवालय आज भी लगभग पांच फीट पानी में जलमग्न है। सचिवालय परिसर घास-फूस और झाड़ियों से पूरी तरह घिर चुका है, जबकि भवन जर्जर अवस्था में पहुंचने के कारण उसके आसपास खड़ा होना भी जोखिम भरा प्रतीत होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय वह स्थान है जहां सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन होना चाहिए, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और नियमित रूप से चौपाल व जनसुनवाई आयोजित की जानी चाहिए। लेकिन सचिवालय की वर्तमान स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब सचिवालय ही उपयोग योग्य नहीं है, तो आखिर चौपाल और अन्य पंचायत संबंधित गति विधियां कहां संचालित की जा रही हैं?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण सचिवालय की यह दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है। यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत, जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई होती, तो आज पंचायत भवन इस स्थिति में नहीं पहुंचता।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिवालयों को ग्रामीण प्रशासन और विकास का प्रमुख केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में पूरा सोनहुला का यह दृश्य न केवल स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सरकारी प्राथमिकताओं के धरातल पर क्रियान्वयन की भी पोल खोलता दिखाई देता है।
वहीं जब प्रधान शिव दयाल गुप्ता से बात हुई तो बताया की पंचायत सचिवालय के ध्वस्ती करण व नव निर्माण के लिए कई बार कोई कर चुका हूं,परंतु अधिकारी सुनते नहीं।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को पुनः व्यवस्थित करने के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं, ताकि ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके।