अंतर्राष्ट्रीय

कुसुम हत्याकांड में नया मोड़: मृतका के साथ कथित पुलिस कर्मी का अश्लील ऑडियो वायरल

कथित पुलिस कर्मी ने समाज व खाकी को किया कलंकित

गाजीपुर:

सुधीर राय

कुसुम हत्याकांड में नया मोड़: मृतका के साथ कथित पुलिस कर्मी का अश्लील ऑडियो वायरल

सभ्य समाज और वर्दी की गरिमा को तार तार कर रहा कथित अश्लील वायरल ऑडियो

शादियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका कुसुम विश्वकर्मा की हत्या के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। कुसुम की मौत से पहले कुसुम के बीच हुई कथित अश्लील बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने का दावा किया जा रहा है। रिकॉर्डिंग को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चले की चंद दिनों पहले शादियाबाद क्षेत्र में शराब ठेके के पास लाइफ लाइन हॉस्पिटल के बगल में मृतका कुसुम विश्वकर्मा ‘शालू ब्यूटी पार्लर’ चलाती थीं, उसके पति ने धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी, घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार कुसुम विश्वकर्मा दयालपुर कस्बे की रहने वाली थीं, जबकि उनके पति गुरैनी गांव के निवासी बताए जाते हैं। दोनों की शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसी बीच सामने आई वायरल अश्लील कॉल रिकॉर्डिंग ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। दावा है कि रिकॉर्डिंग में जो शख्स हवस की पराकाष्ठा लांघ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि जनपद के एक सिपाही और कुसुम के बीच का है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर महिला इस तरह की बातचीत का विरोध करते हुए इसे गलत बता रही है, जबकि दूसरी ओर से उस पर दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, कॉल रिकॉर्डिंग वास्तविक है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। साथ ही रिकॉर्डिंग में बातचीत करने वाले व्यक्तियों की पहचान और आवाज की प्रामाणिकता की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि, कहीं इस मामले का संबंध कुसुम के पति के कथित विवाद से तो नहीं था। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कॉल रिकॉर्डिंग और कुसुम की हत्या के बीच कोई सीधा संबंध था ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कॉल रिकॉर्डिंग की सच्चाई क्या है, कुसुम और के बीच वास्तव में क्या संबंध था और क्या इस बातचीत का हत्या की घटना से कोई संबंध है ?

इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की निष्पक्ष जांच और रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल हत्या के आरोपी पति के जेल जाने के बाद कॉल रिकॉर्डिंग ने पूरे कुसुम हत्याकांड को एक नया मोड़ दे दिया है। इससे भी बड़ा सवाल ये है की आखिर कैसे एक खाकी वर्दी धारी अपनी सारी जवाबदेही को भूल कर वर्दी की गरिमा को कलंकित कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button