रेवशा ग्राम सभा में पी डी ए की सामाजिक जन चौपाल आयोजित,सूरज राम बागी के समर्थन में जुटी भीड़
बेदाग छवि के नेता सूरज राम बागी
सुधीर राय
Date:27/02/2026


नंदगंज (गाज़ीपुर)। करंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेवशा में शुक्रवार को पीडीए की सामाजिक जन चौपाल का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में देवकली पंचम से भावी जिला पंचायत उम्मीदवार सूरज राम बागी (पूर्व सदस्य जिला पंचायत, गाज़ीपुर) के समर्थन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि एक संघर्षशील, जुझारू और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में सूरज राम बागी जनता के बीच मौजूद हैं। उन्हें मानव द्वारा मानव के शोषण, पूंजीवादी व्यवस्था, सांप्रदायिकता और गैर-बराबरी के खिलाफ लगातार संघर्ष करने वाला जननेता बताया गया।
वक्ताओं ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण तथा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए कड़ा संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान देश की आन, बान और शान है तथा इसे कमजोर करने वाली शक्तियों से जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नीलाल बिंद ने की, जबकि संचालन प्रभुनाथ राम (पूर्व सदस्य जिला पंचायत) ने किया।
चौपाल को संबोधित करने वालों में पूर्व डीआईजी बलिकरन सिंह यादव, राजकुमारी बिंद (पूर्व सदस्य जिला पंचायत गाज़ीपुर), परशुराम बिंद (पूर्व प्रधान), केशनाथ पासी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
अंत में सूरज राम बागी ने सभा में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।