अंतर्राष्ट्रीय

लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड नंदगंज ने 100 टीबी मरीजों को गोद लिया

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महत्वपूर्ण कदम

सुधीर राय

Date:27/02/2026

 

नंदगंज (गाज़ीपुर)। नंदगंज क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाई लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए 100 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लिया है। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से महाप्रबंधक मनोज कुमार पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) आनन्द कुमार राय तथा सुनील कुमार तिवारी उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार एवं जिला क्षय रोग समन्वयक विवेक कुमार सिंह ने सहभागिता की।

वरिष्ठ प्रबंधक (एच.आर.) आनन्द  कुमार राय ने बताया कि नंदगंज स्थित लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जनहित, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखे , ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button