उत्तर प्रदेशक्राइमखेलजिला समाचारताजा खबरेंबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सैदपुर स्थित आर जे पी स्कूल में तारा मंडल(planetarium) शो का उत्कृष्ट आयोजन संपन्न

आर जे पी स्कूल ने अपने परिसर में तारामंडल का सफल व ज्ञान वर्धक आयोजन किया

सुधीर राय

गाजीपुर

Date:26/02/2026

सैदपुर, गाज़ीपुर।  आर.जे.पी. स्कूल परिसर में तारामंडल (Planetarium) शो का सफल एवं ज्ञानवर्धक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास बरनवाल (अध्यक्ष व्यापार मंडल सैदपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमित पाण्डेय (समाजसेवी), यशवंत सिंह (अध्यक्ष, सैदपुर बार काउंसिल), हिमांशु सोनी (सभासद, वार्ड नं. 10), आकाश पाण्डेय (पत्रकार) , श्रीकांत जायसवाल सहित अन्य सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें ग्रह-नक्षत्र, सौरमंडल एवं अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया से परिचित कराना था। आकर्षक दृश्य-प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने तारामंडल (Planetarium) शो का भरपूर आनंद लिया।

विद्यालय परिवार की ओर से को ऑर्डिनेटर विनीत उपाध्याय व आर.जे.पी. जूनियर हाई स्कूल के प्रिंसिपल बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
शिक्षकगण में सतीश मिश्रा सूर्यांश,अचला पाण्डेय, पूजा गुप्ता , अंजलि, राखी प्रतिभा सिंह चंद किरण सिंह, शिल्पी मौर्य, सपनाएवं अन्य सम्मानित अध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधक वसंत कुमार पांडे ,पुनीत पांडे जी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button