अंतर्राष्ट्रीय

नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़ पर सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढों से राहगीरों की जान जोखिम में, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

जनता के प्रतिनिधि काट रहे मलाई और मासूम जनता गड्ढे में समाई

नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़ पर सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढों से राहगीरों की जान जोखिम में, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

गाजीपुर। जनपद के नंदगंज बाजार स्थित शादियाबाद मोड़ के समीप सड़क की बदहाल स्थिति आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क के बीचों-बीच लगभग दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन, समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त संपर्क मार्ग है । जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय और बरसात के मौसम में दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार संबंधित अधिकारियों को सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जन हित को देखते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है या फिर समय रहते सड़क की मरम्मत कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button