अंतर्राष्ट्रीय

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर ने कही बड़ी बात

सुधीर राय

गाजीपुर/date:10/06/2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने संगठन की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दरोगा पांडेय जिस समाचार पत्र संस्थान में कार्यरत थे, उस संस्थान द्वारा उनके विरुद्ध विज्ञापन संबंधी धन के कथित गबन का आरोप लगाया गया। संस्थान ने इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया तथा उन्हें अपने संस्थान से हटा दिया।

 

उन्होंने बताया कि प्रांतीय समिति के आदेशों की अवहेलना करने पर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद कमलेश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी उन्हें (जितेन्द्र कुमार वर्मा) सौंपी गई। इसके बाद भी संगठन ने उनके पिता मुन्नी लाल पांडेय के संगठन के प्रति योगदान, समर्पण और लंबे समय तक किए गए कार्यों का सम्मान करते हुए कमलेश कुमार पांडेय को मंडल संरक्षक का दायित्व प्रदान किया था।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान में कमलेश कुमार पांडेय अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे और अन्य विवादों से ध्यान हटाने के उद्देश्य से संगठन के कुछ पदाधिकारियों को प्रभावित कर अलग संगठन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के अधिकांश सदस्य एवं पदाधिकारी संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन तहसील अध्यक्षों अथवा पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा और अनुशासन के विपरीत जाकर गतिविधियां की हैं, उनके स्थान पर शीघ्र ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। संगठन की अनुशासन समिति द्वारा पूर्व में प्रदेश के 14 जिलाध्यक्षों को विभिन्न कारणों से पद मुक्त किया जा चुका है। ऐसे में संगठन की गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमलेश कुमार पांडे द्वारा यदि कोई कृत्य, बैठक, कार्यक्रम, संगठनात्मक गतिविधि अथवा कोई आयोजन किया जाता है, तो उसका ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं होगा। संगठन उनके किसी भी निर्णय, वक्तव्य अथवा गतिविधि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संगठन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों के सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button