अंतर्राष्ट्रीय

मुहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र में महीनों बंद पड़ा आरओ प्यूरिफायर , जिम्मेदार मौन

जल के महत्व से बेखबर स्वास्थ विभाग

सुधीर राय

गाजीपुर/date:16/06/2026

मुहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र में महीनों बंद पड़ा आरओ प्यूरिफायर सेंटर, जिम्मेदार मौन

मोहम्मदाबाद/गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद परिसर में स्थापित आरओ वाटर प्यूरिफायर सेंटर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं स्वास्थ्य केंद्र आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरओ प्लांट काफी समय से खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत अथवा पुनः संचालन के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरन बाहर से पानी खरीदना पड़ता है या अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर पेयजल की सुविधा का बंद होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े आरओ प्यूरिफायर सेंटर को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। लोगों का कहना है कि जनहित से जुड़ी इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button