अंतर्राष्ट्रीय

सत्यम केशरी ने प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की जेईई प्री

कड़ी मेहनत और लगन से प्रथम प्रयास में ही क्रैक कर क्षेत्र का मान बढ़ाया

 

 

 

 

गाजीपुर,नंदगंज (19 फ़रवरी)।   नंदगंज स्थित रेनबो मॉर्डन स्कूल के कक्षा 12 के छात्र सत्यम केशरी ने पहले ही प्रयास में ‘JEE Pree’ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सत्यम केशरी, ग्राम गोशन्देपुर, ब्लॉक करंडा निवासी संतोष केशरी के पुत्र हैं। वर्तमान में वे कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहे हैं और इसी वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
सत्यम की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सीमित संसाधनों के बावजूद सत्यम ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से यह सिद्ध होता है कि लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया है। विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि सत्यम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। प्रधानाचार्या श्रीमती बीना जायसवाल ने भी सत्यम को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है।
सत्यम के परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उसकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। क्षेत्र के लोगों ने आशा जताई है कि सत्यम आगामी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम और ऊंचा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button