उत्तर प्रदेशक्राइमखेलजिला समाचारताजा खबरेंदिल्लीधर्मबिज़नेसबिहारमनोरंजनराजनीति

राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में महिला- पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में महिला-पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

सुधीर राय

Date:28/02/2026

सैदपुर (गाजीपुर)।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को ताइक्वांडो महिला पुरुष प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कुल 7 महाविद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना उत्साह दिखाया। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अपना निर्णय महाविद्यालय के सभागार में प्रस्तुत किया अंतर महा विद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर ने हासिल किया। द्वितीय विजेता टीडी कालेज जौनपुर रही। तृतीय विजेता के रूप में रघुनंदन महाविद्यालय के टीम ने जीत हासिल की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार गुप्ता जी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इसके साथ ही सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राएं निर्णायकमंडल की टीम एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। आज का यह कार्यक्रम डॉक्टर अच्छे लाल यादव असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के निर्देशन में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में भलीभांति संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button