उत्तर प्रदेशक्राइमखेलजिला समाचारतस्वीरेंताजा खबरेंदिल्लीधर्मबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नंदगंज में चोचकपुर रोड स्थित कथित रूप से पंजीकृत सब्जी मंडी प्रतिदिन जाम का कारण बन रही

प्रतिदिन भीषण जाम का कारण बन रही चोचकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी,घंटों आवागमन होता प्रभावित,

नंदगंज (गाज़ीपुर)। नंदगंज क्षेत्र के चोचकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास प्रतिदिन सुबह भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लग जाने और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इस मार्ग पर कालेज, बैंक और डाकघर भी स्थित हैं, जिससे सुबह के समय आवागमन का दबाव और अधिक बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी को कहीं अन्य स्थानांतरित कर प्रतिदिन जाम से जूझ रहे नंदगंज को दुर्व्यवस्था से निकाल कर सुव्यवस्थित किया जाय।

राहगीरों और क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि सब्जी मंडी को उसके निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए तो चोचकपुर रोड पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि, सड़क किनारे लग रही सब्जी मंडी को उसके मूल स्थान पर स्थानांतरित कराया जाए अथवा किसी अन्य समुचित स्थान पर विधिक रूप से स्थापित किया जाय व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को रोजाना जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button