जनपद की प्रमुख औद्योगिक इकाई लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड जनपद के सरकारी विद्यालयों को बड़ी संख्या में डेक्स बेंच व झूले मुहैया कराएगी
कंपनी अपने सामाजिक दायित्व के तहत जनपद के अलग अलग प्राथमिक/कंपोजिट/पी एम श्री विद्यालयों को 320 डैक्स बेंच व 20 झूले उपलब्ध करा रही हैं
सुधीर राय
गाजीपुर
Date:28/03/2026

“लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड” अपने सामाजिक दायित्व के तहत जनपद के अलग अलग प्राथमिक/कंपोजिट/पी एम श्री विद्यालयों को 320 डैक्स बेंच व 20 झूले उपलब्ध करा रही हैं।
जिले की अग्रणी औद्योगिक इकाई लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड नंदगंज ने जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों जिनमे क्रमश: प्राथमिक/कंपोजिट व पीएम श्री विद्यालय शामिल हैं,को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जनपद के विद्यालयों जिनमे क्रमश: सबुआ, हाटा,बक्शा, मुड़रभा, धरावा , लक्ष्मणपुर, भेदुवा,मदारपुर आदि विद्यालयों को एक बेहतर बनाने की दिशा में लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड नंदगंज प्रयासरत है।
वरिष्ठ प्रबंधक एच. आर. श्री आनंद राय जी ने बताया की इन विद्यालयों को कुल 320 डैक्स बेंच व 20 झूले मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही साथ वरिष्ठ प्रबंधक श्री आनंद राय ने बताया की लगातार पिछले कुछ वर्षों से कंपनी द्वारा “सी एस आर” के तहत अनेक गतिविधियां की जा रही हैं जिनका मूल उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना है और ये प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।