थानाध्यक्ष दुल्लहपुर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थानाध्यक्ष पर लगाया विपक्षी से पैसे लेने का गंभीर आरोप
पुलिस ने पीड़िता का भी किया चालान
सुधीर राय
१५/०५/२०२६


थानाध्यक्ष दुल्लहपुर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थानाध्यक्ष पर लगाया विपक्षी से पैसे लेने का गंभीर आरोप
गाजीपुर: जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय थानाध्यक्ष के कार्य से असंतुष्ट एक महिला ने न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाजीपुर का रुख किया और गंभीर आरोप लगाए।
पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शिकायत पर थाना स्तर पर न तो समुचित कार्रवाई की गई और न ही उसे न्याय दिलाने का प्रयास किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष द्वारा मामले में कार्रवाई के नाम पर पीड़ित का ही चालान कर दिया गया, वहीं विपक्षी लगातार उसे मारने की कोशिश कर रहे है ,पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचने की बजाय विपक्षी के बेडरूम में जाते है, महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में न सिर्फ विपक्षी पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही है बल्कि थानाध्यक्ष पर विपक्षी से पैसे लेकर कार्य करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।
न्याय की उम्मीद लेकर महिला सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी कमजोर करता है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।