अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन व महा माहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष शादियाबाद को सौंपा ज्ञापन

 

 

शादियाबाद(गाजीपुर)।    बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे बर्बरता पूर्ण रवैए व अत्याचार के विरोध में आज रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय के नेतृत्व में शादियाबाद थाना क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भुई धरिया बाबा कस्बा कोइरी से थाना चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई तथा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन में लगभग 100 से 150 कार्यकर्ता शामिल रहे। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शादियाबाद थाना प्रभारी पवन उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग को लेकर भारत के महा माहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम जखनिया की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी शादियाबाद को सौंपा। इस अवसर पर शिवकुमार प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष), संजय मौर्य (जखनिया विधानसभा अध्यक्ष), सत्यम दुबे (ब्लॉक मंत्री), अमित केसरी (ब्लॉक अध्यक्ष करंडा), धीरज कुशवाहा, राम अवध यादव (ब्लॉक अध्यक्ष बिरनो), मिथिलेश कुमार राजभर, शमशेर पांडे (ब्लॉक महामंत्री जखनिया), प्रदीप गुप्ता, किशन यादव, विनोद राजभर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button