अंतर्राष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी दम खम दिखाएगी…..राम बचन सिंह( जिला अध्यक्ष)

भाजपा की प्रमुख सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी सीटों की डिमांड कर सकती है

 

गाजीपुर ।

 आपको बता दें की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, एनडीए का एक प्रमुख घटक दल है और जनपद में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने “राम बचान सिंह गौतम” को अपना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एक साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष ने बताया की पार्टी जनपद में अपने संगठन को मजबूत कर रही है,जिस क्रम में ब्लॉक स्तर से लगाई विधान सभा स्तर तक पदाधिकारी नियुक्त किए जायेंगे व आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा से सीटों की डिमांड करेगी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) – RPI (A) के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले हैं। वे एक प्रमुख दलित नेता हैं और वर्तमान में भारत सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं। रामदास अठावले लंबे समय से इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं साथ ही महाराष्ट्र व केंद्र में एनडीए (NDA) गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों में से एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button