उत्तर प्रदेशक्राइमखेलजिला समाचारतस्वीरेंताजा खबरेंदिल्लीधर्मबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिराज्य समाचारराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षा

चाडीपुर गोलीकांड : पीड़ित परिवार से मिला “AIMIM” का प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

गोली लगने से आस मुहम्मद नामक व्यक्ति की मौत हुई थी

सुधीर राय

Date:09/03/2026

गाजीपुर,उत्तर प्रदेश।

नंदगंज (गाज़ीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चाडीपुर में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे 55 वर्षीय आस मोहम्मद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार को आल इंडिया मजलिस ए इन्तहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गाजीपुर यूनिट का एक प्रतिनिधिमंडल चाडीपुर गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
डेलीगेशन टीम में एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष अबु जफर खान, प्रदेश सचिव शाह मोहम्मद हसन (पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश), जिला महासचिव दिलबर अली, खिदिरपुर के पूर्व प्रधान नसीम खान, रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुर्बान अंसारी तथा भदौरा प्रथम से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी शकील खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button