उत्तर प्रदेशबिज़नेस

क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 10 मार्च को निःशुल्क कैंपस इंटरव्यू

नोएडा की प्रतिष्ठित ऑटो मोबाइल कंपनी लगा रही रोजगार मेला

सुधीर राय

Date:09/03/2026

गाजीपुर,उत्तर प्रदेश।

नंदगंज (गाज़ीपुर)। गाज़ीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। नोएडा की एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा दिनांक 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सुबह 09:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रेमलता आईटीआई रामपुर माझा सैदपुर परिसर में निःशुल्क कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस में गाज़ीपुर और आसपास के सभी गांवों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
कंपनी की ओर से 10 वीं, 12 वीं पास एवं किसी भी दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई पास बालक एवं बालिकाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10 वीं एवं 12 वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सीटीसी 15,000/प्रतिमाह निर्धारित है, जिसमें से पीएफ, ईएसआई व बोनस कटौती के बाद लगभग 11,000/ प्रतिमाह इन हैंड प्राप्त होंगे। वहीं आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 16,500/ प्रतिमाह सीटीसी निर्धारित है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस, 8 घंटे की ड्यूटी, अतिरिक्त कार्य पर डबल ओवरटाइम, निःशुल्क ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, यूनिफॉर्म तथा साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। कंपनी द्वारा प्रारंभिक तीन माह तक रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं सभी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों।

यह जानकारी अंकित भारती, माननीय विधायक सैदपुर (गाज़ीपुर) द्वारा दी गई है।
संपर्क सूत्र: 9810619139, 9873524944, 9721233417, 9599507505।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button