कोटेदार ने कार्ड धारक को पीटा
कोटेदार की घटतौली के खिलाफ युवक को बोलना पड़ा भरी,जमकर हुई पिटाई

मनिहारी (जखनिया) खबर गाजीपुर जिले के विकास खंड मनिहारी अंतर्गत ग्राम सभा सराय गोविंद से है जहा शनिवार वार को गांव के ही कोटेदार द्वारा एक कार्ड धारक जमकर पीटा गगया।मामले की जानकारी के लिए कार्ड धारक कल्लन खां से बात की गई तो उसने बताया कि हमारे ग्राम सभा की कोटेदार नीलू सिंह है,जिनके पति भुवन सिंह कार्यभार देखते जब मैं अपना राशन लेने गया तो देने से इंकार कर दिए जबकि मेरे राशन कार्ड की सारी सरकारी मानक पूरी की गई है। फिर भी उनके द्वारा कई दस्तावेज मांगे जा रहें थे जब मेरे द्वारा इसके बारे मे पूछा गया की राशन सरकार देती है अपने घर से नहीं देता हो इसी बात पर परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए टूट पड़े। जिसकी शिकायत लिखित रूप से चौकी हंसराजपुर में की गई है। पीड़ित ने घटतौली का बड़ा आरोप लगाया।जब घटना के संबंध मे पूर्ति निरीक्षक गोविंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की यदि पीड़ित के द्वारा लिखित रूप मे शिकायत की जाती है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।