विधायक अंकित भारती की पहल पर रोजगार मेला आयोजित, 107 युवाओं का हुआ चयन
विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार के बाद कुल 107 युवाओं का चयन हुआ
सुधीर राय
Date:10//3/2026

गाजीपुर,उत्तर प्रदेश।
नंदगंज (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के रामपुर माझा में मंगलवार को विधायक अंकित भारती के सौजन्य से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 10 वीं, 12 वीं तथा
आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया, जिसमें पहुंचे अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद कुल 107 युवाओं का चयन किया गया।
इस अवसर पर नोएडा और गुरुग्राम की निजी कंपनियों ने प्रतिभागियों का इंटरव्यू लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि उनकी विधानसभा सहित जनपद गाजीपुर के 10 वीं, 12 वीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष तक के युवाओं को निःशुल्क रोजगार दिलाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनका विकास करना उनका लक्ष्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।